Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया मतदान, अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट

पहली बार वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा देश भारत विकसित और मजबूत हो। इसी को ध्यान में रखकर मैंने वोट किया।

20 May 2024

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया मतदान, अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट

अभिनेता अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी, इसलिए वे पिछले चुनावों में वोट नहीं दे सके थे। 15 अगस्त, 2023 को भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्होंने आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

पहली बार वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा देश भारत विकसित और मजबूत हो। इसी को ध्यान में रखकर मैंने वोट किया। इसी तरह पूरे भारत को उस उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो उन्हें सही लगता है। पहली बार वोट करने के बाद उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।”

फरहान अख्तर ने किया मतदान

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फरहान अपनी बहन जोया अख्तर और मां हनी ईरानी के साथ वोट डालने पहुंचे। वोटिंग के बाद तीनों ने पैपराजी को पोज दिए। उनका वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

शोभा खोटे ने डाला वोट

दिग्गज अभिनेत्री शोभा खोटे ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, “मैंने सही उम्मीदवार को वोट दिया है। मैंने घर से वोट देने का विकल्प नहीं चुना और यहां मतदान केंद्र पर वोट करने आई, ताकि लोगों को बाहर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

अन्य मशहूर हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया

इन सेलिब्रिटीज के अलावा जान्हवी कपूर और सान्या मल्होत्रा ने पोलिंग स्टेशन जाकर वोट डाला। अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर इन सेलिब्रिटीज की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News